{"_id":"68c5b1ab1b004d0ab50ed742","slug":"225-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-144609-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.25 लाख मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.25 लाख मामलों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।
इस दौरान 225098 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं समस्त मामलों में अर्थदंड एवं सेटलमेंट धनराशि के रूप में 28 करोड़ 37 लाख 32 हजार 134 रुपये वसूले एवं दिलाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अन्य सिविल के तीन वाद, अन्य के एक वाद, प्रर्कीण फौजदारी के सात वाद तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि दो लाख 45426 दिलवाया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पांडेय द्वारा पारिवारिक मामलों के 30 वाद निस्तारित किये तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 42 लाख 22000 दिलवाया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण अरविंद राय ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर व प्रर्कीण के कुल 86 वाद को निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को कुल 5 करोड़ 31 लाख 60014 रूपए क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मो. रफी द्वारा कुल 116 वाद निस्तारित किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) वीरेंद्र कुमार द्वारा कुल छह वाद निस्तारित किया गया।
इसी क्रम में विशेष न्यायाधीश (एससी व एसटी एक्ट) मनोज कुमार तिवारी छह वाद निस्तारित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार द्वारा कुल 1504 वाद निस्तारित किया गया। समस्त राजस्व व समस्त चकबंदी न्यायालयों द्वारा कुल 205100 वादों का निस्तारण किया गया। थानों द्वारा 9422 वादों का निस्तारण किया गया। भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड द्वारा कुल 2868 वादों का निस्तारण किया गया। बैंको द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 786 वादों का निस्तारण किया गया।

Trending Videos