सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven booked for breach of peace following a land dispute and physical altercation.

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद और मारपीट में सात का शांतिभंग में चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Seven booked for breach of peace following a land dispute and physical altercation.
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए जमीन के विवाद और मारपीट के मामलों को लेकर इटवा पुलिस ने शनिवार को सात लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सोननगर में मारपीट की वारदात जबकि सेमरी खानकोट और रमवापुर में जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई थी। विवादों को शांत कराने के प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और दोनों पक्षों के बीच टकराव की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सेमरी खानकोट निवासी गुलाम मुस्तफा (48), बरकतुल्लाह (54) और रमवापुर निवासी छोटू उर्फ गुलमोहम्मद (22), मोहम्मद इरशाद (19), मोहम्मद कैफ (19) के बीच अपने-अपने गांवों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कई बार समझाने-बुझाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इसी प्रकार रमवापुर के ही मोहम्मद अजीज (35) और मोहम्मद हलीम (28) के बीच आपसी मनमुटाव के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को दोनों पक्षों के आमने-सामने आने और विवाद बढ़ने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लेते हुए तीनों गांवों से कुल सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर न्यायालय भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed