{"_id":"6a932f2b90c75316b80dc848","slug":"siddharthnagar-news-190-differently-abled-children-registered-will-receive-benefits-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163639-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 190 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीकरण, मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 190 दिव्यांग बच्चों का हुआ पंजीकरण, मिलेगा लाभ
Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोहरतगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप आयोजित, 190 बच्चे लाभ के लिए चिह्नित
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजना तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मापन व चिह्नांकन के लिए एक दिवसीय दिव्यांग उपकरण मापन कैंप शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रों से आए कुल 190 दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण हुआ। चिह्नित दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों नवंबर माह में उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में एक-एक करके बच्चों की जांच शुरू हुई। एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम की ओर से गहन परीक्षण के बाद इनमें से 180 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों (जैसे ब्रेल किट, सीपी चेयर, एमआर टीएलएम किट, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग ऐड, बैसाखी, कैलीपर इत्यादि) के लिए चिह्नित किया गया। नवंबर में वितरण कैंप का आयोजन कर सभी चिह्नित बच्चों को उपकरण वितरित किया जाएगा। कैंप में एलिम्को कानपुर से आए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अमर बहादुर व फैसल करीम, ऑडियोलॉजिस्ट, बाल गोपाल चौधरी, टेक्नीशियन गौरव तिवारी और डाटा मैनेजर आकाश सैनी ने बच्चों का तकनीकी मापन व परीक्षण किया। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी, कैंप में विशेष शिक्षक जितेंद्र कुमार, रामभरत, अभिषेक कुमार, बाबूलाल, पवन, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।