{"_id":"6a98603ed6535aa5ea080f7e","slug":"siddharthnagar-news-former-minister-listens-to-villagers-grievances-discusses-schemes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163867-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं पर की चर्चा
Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। इटवा विधानसभा क्षेत्र के बिस्कोहर मंडल स्थित बूथ संख्या 28 गौरा बड़हरी गांव में मंगलवार रात को जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। इस अवसर पर सुरेश कश्यप, सतीश चौधरी, सुनील चौधरी, राम नरेश पासवान, महेश भारती, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -
भाजपा ने मासिक बैठक कर बनाई रणनीति
शाहपुर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के डुमरियागंज, भनवापुर, भवानीगंज, भारतभारी और मिठवल मंडल की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, लवकुश ओझा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा आदि मौजूद रहे।