{"_id":"6adcf36e7c62118d38082d4e","slug":"siddharthnagar-news-house-stormed-occupants-assaulted-and-property-vandalized-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167025-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीजे बजाने के विवाद की रंजिश में घर पर धावा, मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीजे बजाने के विवाद की रंजिश में घर पर धावा, मारपीट और तोड़फोड़
Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
चेतरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच हुआ था विवाद, तीन नामजद समेत कई पर प्राथमिकी दर्ज
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में घर पर धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित दिनेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दिनेश चंद्र के अनुसार, 21 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में उसी रात करीब 10 से 11 बजे के बीच आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बलिराम, पंकज और सुनील समेत पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी कर रहे हैं।