{"_id":"6adcf31708a5c6c0910a4b0a","slug":"siddharthnagar-news-immersion-of-goddess-durga-idols-to-take-place-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167009-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन कल, भवानीगंज पुलिस ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन कल, भवानीगंज पुलिस ने पूरी की तैयारी
Sat, 24 Oct 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। दुर्गा पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न होने के बाद अब मूर्ति विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भवानीगंज थाना क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन सोमवार, 26 अक्टूबर को किया जाएगा। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बयारा, रंगरेजपुर, मियाताड़ी डीह, भड़रिया सहित विभिन्न गांवों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जुलूसों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस सतर्क रहेगी।
विसर्जन मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन
पुलिस ने पूजा समितियों और आयोजकों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारी पूरी है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी सौहार्द के साथ विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।