फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Information provided on the ill effects of substance abuse, cybercrime, and methods for self-defense

Siddharthnagar News: नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के बताए तरीके

Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Information provided on the ill effects of substance abuse, cybercrime, and methods for self-defense
- कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस ने किया जागरूक, साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की दी जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शनिवार को थाना उसका बाजार पुलिस ने मधवापुर में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी से ओटीपी साझा करने और संदिग्ध कॉल के झांसे में आने से बचें।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। साथ ही आत्मरक्षा के जरूरी तरीके समझाते हुए विपरीत परिस्थितियों में सतर्कता बरतने की सलाह दी। कम्युनिटी पुलिसिंग टीम प्रभारी का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रामप्रसाद, मुख्य आरक्षी नौमीनाथ और महिला आरक्षी प्रिया सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed