फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Laborer dies under suspicious circumstances on station premises

Siddharthnagar News: स्टेशन परिसर में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Laborer dies under suspicious circumstances on station premises
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक मजदूर अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मी उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र स्थित छोटे मंदिर के पास की है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति को अचेत हाल में पड़ा देखा। उन्होंने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त राजेंद्र (50) पुत्र रमई, निवासी बेतहनिया करहिया, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। पुलिस को उसके पास से एक गेट पास कार्ड भी मिला, जिससे पता चला कि वह गोवा में एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था और घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक स्टेशन परिसर में केवल शर्ट और निकर पहने मिला। ढेबरुआ थाने के उप निरीक्षक सोमनाथ शर्मा ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed