फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police meet senior citizens, check on their well-being

Siddharthnagar News: वरिष्ठ नागरिकों से मिली पुलिस, जाना हाल

Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police meet senior citizens, check on their well-being
भनवापुर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शनिवार को त्रिलोकपुर पुलिस ने चिताही गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस टीम ने छह वरिष्ठ नागरिकों समेत ग्रामीणों का हालचाल जाना और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान कॉल, संदेश और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांस्टेबल लाल बाबू निषाद और रिजर्व महिला आरक्षी रुचि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed