फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Two youths from Pipari village of Itawa died in Mumbai fire

Siddharthnagar News: मुंबई अग्निकांड में इटवा के पिपरी गांव के दो युवकों की मौत

Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Two youths from Pipari village of Itawa died in Mumbai fire
इटवा। मुंबई के साकीनाका स्थित खैरानी रोड के अब्दुल रसीद कंपाउंड में 20 अक्तूबर को हुए अग्निकांड में झुलसे पिपरी गांव के दो युवकों की मौत की सूचना से कस्बे में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिपरी निवासी तौफीक कुरैशी (18) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, इसी गांव के राजेश (20) की मौत की भी सूचना है। अग्निकांड में बरामद दो शवों की पहचान स्पष्ट नहीं होने से परिजन की चिंता बढ़ गई है। उधर, डुमरियागंज क्षेत्र के लोहरौली निवासी एक युवक की भी मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के चार युवक मुंबई में एक ही टिनशेड में रहकर काम करते थे। 20 अक्तूबर की शाम शेड में आग लगने से चारों के झुलसने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो युवक अस्पताल में भर्ती थे जबकि अन्य दो के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब तौफीक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, घटना के बाद से युवकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके पास किसी परिचित या मित्र का ऐसा नंबर भी नहीं है, जिससे तत्काल जानकारी मिल सके। कुछ रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हुए हैं लेकिन उन्हें भी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार के लोग अस्पतालों और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसे शवों की पहचान में आ रही दिक्कत

डुमरियागंज क्षेत्र के लोहरौली गांव के एक युवक की भी अग्निकांड में मौत की आशंका है। हालांकि, उसके नाम और मौत की आधिकारिक पुष्टि करने वाली जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग में शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान करने में मुश्किल आ रही है। ऐसे में डीएनए जांच के जरिये शवों की पहचान किए जाने की संभावना है।

साकीनाका के खैरानी रोड स्थित अब्दुल रशीद कंपाउंड में स्क्रैप के काम से जुड़े गोदामनुमा टिनशेड में आग लगी थी। यहां पुरानी प्लास्टिक की बोतलों की छंटाई कर मशीन से बंडल बनाने का काम होता था। मजदूर इसी परिसर में खाना बनाने और रात में सोने के लिए भी जगह का इस्तेमाल करते थे। आग लगने के बाद कई लोग बाहर निकलने में सफल रहे जबकि कुछ इसकी चपेट में आ गए।


घटना के बाद पिपरी और लोहरौली के परिजन मुंबई पहुंच गए हैं। परिवार के लोग अपनों की सलामती और घटना में उनकी स्थिति की जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल मौतों और शवों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed