सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Super Kings and Ganga Titan register magnificent victories.

Siddharthnagar News: सुपर किंग्स और गंगा टाइटन ने दर्ज की शानदार जीत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Super Kings and Ganga Titan register magnificent victories.
जिला स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी ​करते ​खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में आयोजित गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स और गंगा टाइटन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार खेल दिखाया। गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स फाउंडेशन और सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्टेडियम में आयोजित गौतम बुद्ध अंडर-13 टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के तहत रविवार को आयोजित किया गया।

पहले मैच में अभिषेक आभूषण सुपर किंग्स ने दोजो रॉयल चैलेंजर्स को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम 24.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। निधि यादव ने 25 रन, विशेष ने 14 और दिव्यांश ने 12 रन बनाए। सुपर किंग्स की ओर से शिवम ने तीन विकेट झटके जबकि प्रतीक, अंश और आदिल ने दो-दो विकेट हासिल किए। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स ने पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। विराट ने 35 रन, ऋषि ने 24 और आदित्य यादव ने 13 रन का योगदान दिया। शिवम को मैन ऑफ द मैच, विराट को बेस्ट बैट्समैन और निधि यादव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में गंगा टाइटन ने जेवी इंडियन को छह विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेवी इंडियन की टीम 23.4 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। आशीष ने 26 और सागर ने 18 रन बनाए। गंगा टाइटन की ओर से शिवम और आर्य ने तीन-तीन विकेट लिए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगा टाइटन ने 13.5 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। रवि यादव ने नाबाद 40 रन, अभय ने 21 और अथर्व त्रिपाठी ने 15 रन बनाए। आर्य शुक्ला को मैन ऑफ द मैच, रवि यादव को बेस्ट बैट्समैन तथा नेहा पांडे को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एमआर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण पाठक मौजूद रहे। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विपिन त्रिपाठी सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed