{"_id":"69b8484d2834e3f6db0e49f5","slug":"when-an-mla-went-to-the-hospital-with-knee-pain-the-ills-of-the-system-came-to-light-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155098-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घुटने में दर्द लेकर अस्पताल पहुंचे विधायक तो सामने आ गया व्यवस्था का मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घुटने में दर्द लेकर अस्पताल पहुंचे विधायक तो सामने आ गया व्यवस्था का मर्ज
विज्ञापन
खेसरहा सीएचसी पर शिक्षक विधायक धुव्र कुमार त्रिपाठी काे एक्स-रे प्लेट की जगह फोन में फोटो खींचक
विज्ञापन
उसका बाजार(सिद्धार्थनगर)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पर कई महीनों से एक्स-रे प्लेट नहीं है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी पोल तब खुली जब सोमवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी घुटने में दर्द की समस्या पर एक्स-रे करवाने खुद अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे की फिल्म ने मिलने पर नाराज हो गए और मामले को सदन में उठाने की बात कही।
दरअसल, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी क्षेत्र के भावपुर गांव में दंपति की मौत परिवार से मिलकर सांत्वना देने के लिए गए थे। इसी बीच घुटने में दर्द महसूस हुआ तो क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचे। जहां समस्या बताने पर एक्स-रे हुआ। जब रिपोर्ट और फिल्म की बात आई तो फोटो लेकर विधायक के मोबाइल पर भेजने की बात कही। इस पर एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें प्लेट डॉक्टर को दिखानी है, जिससे इनका इलाज हो सके। टेक्निशियन ने इसके लिए असमर्थता जताई और बताया कि कई दिनों से यहां एक्स-रे प्लेट नहीं है। अस्पताल में यह अव्यवस्था देखकर शिक्षक विधायक ने रोष प्रकट किया और इस समस्या की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के साथ सदन में भी उठाने की बात कही है।
बताया कि जनपद में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विधान परिषद में प्रश्न किया था जिसके क्रम में 14 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री का जिला मुख्यालय पर आगमन हुआ था।
स्वास्थ्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक कर सुविधाओं की समीक्षा की गई थी। इस बैठक में सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक की ओर से अस्पताल पर सभी सुविधाओं के होने की बात कही गई थी।
बावजूद इसके एक दिन बाद ही अस्पताल पर एक्स-रे प्लेट उपलब्ध नहीं है। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सुविधाओं का भरपूर लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है, जो चिंतनीय है व जांच का विषय है। एमएलसी ने सीएचसी खेसरहा पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या सदन में उठाने की बात कही है।न
Trending Videos