{"_id":"6ad881ddc2788a0e6c07848b","slug":"up-police-reach-the-village-of-radha-an-accused-in-the-case-involving-an-attack-on-tiger-shroff-who-is-allege-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आरोपी राधा के गांव पहुंची पुलिस, शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आरोपी राधा के गांव पहुंची पुलिस, शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप
Wed, 21 Oct 2026 02:42 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला, सीतापुर
अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:42 PM IST
सार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में शूटरों को हथियार मुहैया कराने की आरोपी राधा के गांव करमसेपुर पहुंचकर सीतापुर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोप है कि राधा ने ट्रेन से पिस्तौल और कारतूस दिल्ली से मुंबई पहुंचाए थे। उसकी मां ने बेटी को साजिश के तहत फंसाने का दावा किया।
विज्ञापन
आरोपी राधा के गांव पहुंची सीतापुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में शूटरों को हथियार मुहैया कराने की आरोपी राधा की जांच अब उसके गांव तक पहुंच गई है। सीतापुर पुलिस मिश्रिख थाना क्षेत्र के करमसेपुर गांव पहुंची और राधा के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और जानकारियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
राधा मूल रूप से करमसेपुर गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राधा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए कूरियर का काम करती थी। उसने पिस्तौल और कारतूस ट्रेन के जरिए दिल्ली से मुंबई पहुंचाए और दादर में एक नाबालिग को सौंपे थे। पुलिस इन आरोपों के आधार पर उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बेटी की गिरफ्तारी से मां बेहाल
राधा की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां मैना का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उनकी बेटी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और उसका इस मामले में कोई दोष नहीं है। वहीं, पुलिस गांव में परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।