फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra Dam One gate opened due to rising water levels after heavy rain alert issued for riverside area sonbhadra

ओबरा डैम का बढ़ा जलस्तर: खोला गया एक गेट, रेणुका नदी के किनारे के इलाकों में अलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता

Thu, 27 Aug 2026 09:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 27 Aug 2026 09:34 AM IST
सार

Sonbhadra News: भारी बारिश के चलते ओबरा डैम का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में एक गेट खोलकर रेणुका नदी में पानी छोड़ा गया है। वहीं नदी के किनारे लोगों को सतर्क किया गया है।

विज्ञापन
Obra Dam One gate opened due to rising water levels after heavy rain alert issued for riverside area sonbhadra
ओबरा डैम का खोला गया एक गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में भारी बारिश के चलते ओबरा डैम का जलस्तर 193.22 मीटर पहुंचने पर बुधवार देर रात 2:25 बजे डैम का एक गेट खोलना पड़ा। गेट नंबर आठ को तीन फीट तक खोलकर रेणुका नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में आवश्यकता के अनुसार अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को डैम का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी कर लोगों को अलर्ट किया गया था। अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डैम के जलस्तर और पानी के बहाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने पर पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में रेणुका नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed