सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rise above conventional thinking and carve out an identity.

Sonebhadra News: रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठ कर बनाएं पहचान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rise above conventional thinking and carve out an identity.
विज्ञापन
शक्तिनगर। सफलता का वास्तविक सौंदर्य व्यक्ति की मेहनत, लगन और उपलब्धियों में निहित होता है। महिलाओं को समाज की रूढ़िवादी धारणाओं से ऊपर उठकर अपनी पहचान स्वयं गढ़नी चाहिए। यह बातें सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कही। वह बृहस्पतिवार को एनसीएल के सीईटीआई सिंगरौली में नारी सशक्तीकरण विषय पर आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने और अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाओं को समाज की निर्धारित सीमाओं और रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर अपनी पहचान स्वयं बनानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने विचारों और सपनों के प्रति दृढ़ रहने की सलाह दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजेश त्रिवेदी, संजय सिन्हा, राजन मेक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी और एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों की महिला कर्मी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक और अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) डाॅ. आरडी पांडेय ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से नारी शक्ति एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक एवं पारिवारिक भूमिका को रेखांकित करते हुए आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुषा चेपुरी ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed