सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sometimes they are not buying wheat citing shortage of sacks and sometimes the crowd as an excuse.

Sonebhadra News: कभी बोरे की कमी, कभी भीड़ का बहाना बताकर नहीं खरीद रहे गेहूं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sometimes they are not buying wheat citing shortage of sacks and sometimes the crowd as an excuse.
रॉबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 439 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 43 मामलों का मौके पर और टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। डीएम चर्चित गौड़ ने घोरावल में शिकायतें सुनीं तो रॉबर्ट्सगंज में एसडीएम अश्वनी कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने शिकायत की कि क्रय केंद्रों पर कभी बोरे की कमी तो कभी भीड़ का बहाना बनाकर गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज तहसील में पहुंचे बरइल निवासी रमाकांत त्रिपाठी ने हाट शाखा चतरा पर गेहूं खरीद न किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि एमआई पिछले 10 दिन से परेशान कर रहे हैं। कभी बोरी तो कभी भीड़ का हवाला दिया जाता है। सहजौर, कम्हारी, बिच्छी आदि गांवों से भूमि विवाद की शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे। यहां आई कुल 147 शिकायतों में 22 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ सिटी रणधीर मिश्र भी मौजूद रहे। घोरावल तहसील में मौजूद डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को राहत मिल सके। कुल 183 शिकायतें आईं, जिसमें 15 मामलों का निस्तारण किया गया। लोगों ने घोरावल-मिर्जापुर मार्ग की जर्जर स्थिति, सावन में कांवड़ यात्रियों की सुविधा, विद्युत आपूर्ति की समस्या और पुराने थाना भवन की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दुद्धी में एसडीएम निखिल यादव की मौजूदगी में सुनवाई हुई। कुल 47 में से एक मामले का निस्तारण हुआ। ओबरा तहसील में 62 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed