सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sumit Elected Councilor in the United Kingdom

Sonebhadra News: सुमीत यूनाइटेड किंगडम में काउंसलर निर्वाचित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sumit Elected Councilor in the United Kingdom
यूनाइटेड किंगडम में काउंसलर निर्वाचित रॉबर्ट्सगंज के सुमीत जालान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले सरोज जालान और राजकुमार जालान के पुत्र सुमीत जालान यूनाइटेड किंगडम के लंदन बरो ऑफ ब्रॉमली में काउंसलर निर्वाचित हुए हैं। पिता राजकुमा ने बताया कि कंजर्वेटिव पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए सुमीत ने हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में विजय प्राप्त की।

अब वे चेल्सफील्ड क्षेत्र के निवासियों का प्रतिनिधित्व करेंगे, स्थानीय मुद्दों को उठाएंगे और ब्रॉमली काउंसिल की नीतिगत निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ब्रॉमली को लगातार लंदन के रहने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रों में गिना जाता है। रॉबर्ट्सगंज में जन्मे और पले-बढ़े सुमीत जालान की यह यात्रा एक छोटे शहर से यूनाइटेड किंगडम में सार्वजनिक पद तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी है। सुमित 2003 में एमबीए की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने निवेश बैंकिंग और बिज़नेस स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में लगभग दो दशकों का सफल अंतरराष्ट्रीय करियर बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed