Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Denter killed after being struck by a truck; dragged for 200 metres

Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आने से डेंटर की मौत, 200 मीटर तक घिसटता रहा

Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Denter killed after being struck by a truck; dragged for 200 metres
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लोहरामऊ फ्लाईओवर पर सोमवार रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डेंटर नन्हें खान (30) की मौत हो गई। ट्रक के पहिये में फंसकर वह करीब 200 मीटर तक घिसटते रहे। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के छतौना निवासी नन्हें खान पयागीपुर में डेंटिंग का काम करते थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लोहरामऊ फ्लाईओवर पर ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस घायल नन्हें को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। नन्हें खान परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। डेंटिंग का काम कर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के पास 27 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल करमदासपुर निवासी प्रशांत पांडेय (32) की सोमवार देर रात लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, वह लखनऊ से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज का खर्च बढ़ने पर ग्रामीणों ने आर्थिक मदद के लिए अभियान भी चलाया था। मंगलवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशांत की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed