Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   It was the Congress that brought about BJP governments: Sanjay Singh

कांग्रेस ने ही बनवाईं भाजपा सरकारें : संजय सिंह

Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
It was the Congress that brought about BJP governments: Sanjay Singh
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर भाजपा की सरकारें बनवाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस अपनी कमियां देखने के बजाय आप पर सवाल उठा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर शहर के गभड़िया स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आप को भाजपा की बी टीम बताने वाले बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन

संजय सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2016, गोवा में 2017 व 2022, कर्नाटक में 2019 और मध्य प्रदेश में 2020 का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में गए और सरकारें बनवाईं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और वह स्वयं भाजपा से लड़ते हुए जेल गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37, बिहार में 36, बंगाल में 54 और तमिलनाडु में 59 साल से चुनाव हार रही है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा, सरकारी नौकरियों और तीर्थयात्रा योजनाओं का जिक्र कर उन्होंने फिर प्रचंड बहुमत का दावा किया। उन्होंने भाजपा पर नफरत और दंगे फैलाने, ओवैसी के बयान पर कलाम, वीर अब्दुल हमीद व अब्दुल गफ्फार खान का योगदान याद दिलाने और अमित शाह से 12 साल के घुसपैठियों के आंकड़े मांगने की बात कही। दिल्ली प्रदूषण पर पराली जलाने में 90 फीसदी कमी का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने आप सांसद को घेरा
सुल्तानपुर। आप सांसद संजय सिंह के आरोप पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने उन्हें अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली। वीडियो बयान में कहा कि आप ने पंजाब को लूटा है, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और वहां के सीएम भगवंत मान इसके प्रणेता हैं। कहा कि आप के राज्यसभा सदस्य भी तो बीजेपी में चले गए थे, ये तो राजनीति का एक भाग है। केवल कांग्रेस को हराने के लिए आम आदमी पार्टी कई राज्यों में अपने उम्मीदवार उतारती रही है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed