{"_id":"6aecd485a91fbbc2e70c2bfb","slug":"rapid-fire-shooting-in-front-of-the-house-bullets-embedded-in-the-wall-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168805-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार में धंसीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार में धंसीं गोलियां
Fri, 06 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज के डोडापुर में घटनास्थल पर मिले कारतूस। स्रोत-सोशल मीडिया
गोसाईगंज। डोडापुर गांव में बुधवार रात दो कारों से पहुंचे हमलावरों ने एक घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। करीब 12 राउंड चली गोलियों से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों में छेद हो गए। गोलियां घर के अंदर तक जा धंसीं। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए कटका की ओर भाग निकले। पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डोडापुर निवासी सगीर अहमद के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:15 बजे वह परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है कि तभी दो कारों से गांव के प्रियांशु सिंह, अजय वर्मा, शिवेंद्र सिंह और महमूदपुर निवासी शिवम सिंह समेत करीब 10 लोग पहुंचे। इनमें कुछ के पास अवैध असलहे और दो के पास लाइसेंसी राइफलें थीं। घर के सामने पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही परिवार के गुलशाद अहमद को बाहर निकलने के लिए ललकारा।
सगीर के अनुसार, गुलशाद छत से उतरकर दरवाजे पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। जान बचाने के लिए वह झुक गए। गोलियां खिड़कियों के शीशे तोड़ते हुए दीवार में जा धंसीं। इस दौरान सगीर ने द्वारिकागंज चौकी प्रभारी को फोन से सूचना दी और घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। मौके से कारतूस के 12 खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
जांच में आपसी रंजिश की बात आई
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। कुछ माह पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।