{"_id":"6a8ba73f29749564340c1bab","slug":"sultanpur-encounter-between-police-and-criminals-one-shot-in-the-leg-three-criminals-arrested-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन शातिर गिरफ्तार
Mon, 24 Aug 2026 07:39 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:39 AM IST
सार
Encounter in Sultanpur: सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक अपराधी को गोली लग गई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन निषाद उर्फ हाईलैंड (24) निवासी दामोदरपुर, कादीपुर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल विपिन को तुरंत अस्पताल भेजा और उसके दो अन्य साथियों, नागेंद्र उर्फ बबलू (25) निवासी मझगवां, कादीपुर और नीरज (25) निवासी अलीपुर कांपा, अखंडनगर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
लाखों के आभूषण, असलहा और बाइक बरामद
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए तीनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी यह पूरी कार्रवाई हुई।
अपराधिक इतिहास और चोरी की घटनाओं से तार
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। घायल विपिन निषाद के खिलाफ कादीपुर थाने में चोरी, दोस्तपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट और वर्ष 2019 में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नागेंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ जौनपुर के सरपतहा थाने में चोरी के अलावा दोस्तपुर और मोतिगरपुर थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जांच और कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस अब बरामद आभूषणों का मिलान जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई चोरी की अन्य वारदातों से करा रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। आरोपियों से उनके अन्य साथियों और चोरी का माल खपाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।