फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: Two business man killed, two injured in two road accident on Lucknow-Agra Expressway in Unnao

यूपी: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो सड़क हादसों में दो व्यापारियों की मौत, दो घायल

Sun, 05 Dec 2021 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Dec 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
UP: Two business man killed, two injured in two road accident on Lucknow-Agra Expressway in Unnao
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तालासराय गांव के पास रविवार भोर पहर दो अलग अलग घटनाओं में डीसीएम सवार व्यापारी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी औरास से ट्रामासेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के टोक जिले के थाना टोडा के लाडपुर निवासी देवराज (24) राजस्थान से ट्रेलर में टाइल्स लादकर क्लीनर राजस्थान के अजमेर के थाना सरवत के चांदडुलाई निवासी रामरतन (25) के साथ आजमगढ़ जा रहा था। रविवार भोरपहर तीन बजे तालासराय गांव के सामने आगे चल रही डीसीएम में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम सवार जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के नगला केरी निवासी तारू (30) की मौत हो गई। ट्रेलर चालक देवराज घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में इटावा जिले के थाना चौबियापुर के गनेश पुर निवासी सुरेश कुमार (55) साथी शैलेश के साथ लोडर में कुल्हड़ लादकर फिरोजाबाद से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 5 बजे तालासराय गांव के पास ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे लोडर एक्सप्रेस वे पर पलट गया। हादसे में कुल्हड़ एक्सप्रेस वे पर बिखरने के साथ ही चालक सुरेश घायल हो गया। यूपीडा की रेकस्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। देवराज और सुरेश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed