{"_id":"5e68a11a8ebc3eebc817fd6e","slug":"holi-2020-sara-ali-khan-play-holi-in-varanasi-of-atrangi-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के बीच सारा अली खान ने खेली बनारस की होली, पिंक सूट में सामने आई तस्वीरें...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शूटिंग के बीच सारा अली खान ने खेली बनारस की होली, पिंक सूट में सामने आई तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली खेलती सारा अली खान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान इन दिनों वाराणसी में अपनी आने आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। वह पिछले एक सप्ताह से यहां शूटिंग कर रही हैं। साथ ही होली के दिन भी उन्होंने यहीं होली खेली थी। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वह गुलाब के फूल बिखेर रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहन रखा है। वह बिल्कुल बनारसी परिधान में हैं, जिसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 5
सारा फिलहाल चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही अमोघ नारायण सिंह के बंगले में फिल्म की शूटिंग की है। सारा पर इस गांव की हवेली में दृश्य फिल्माया गया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान।
सारा अली खान सोमवार को वाराणसी पहुंची थीं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी। इस दौरान वह सिर पर दुपट्टा रख भक्ति के रंग में दिखीं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार(बोटिंग) भी की।
विज्ञापन
5 of 5
शूटिंग करने आए लोगों ने बताया कि एक सप्ताह तक इस गांव सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर शूटिंग होगी। इसके लिए स्थानों का चयन किया जा चुका है। सारा बनारस के एक होटल में अपनी टीम के साथ रुकी हैं। यह पहला मौका है जब फिल्म में साउथ सुपर स्टार धनुष, अक्षय कुमार और सारा को एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म में सारा का डबल रोल है। इसमें सारा अली खान का किरदार बिहार की रहने वाली एक लड़की का होगा जो धनुष से रोमांस करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।