सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Boycott Chinese products price will be increase on electric and electronics product expensive goods in varanasi

चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार, महंगे सामान खरीदने के लिए रहें तैयार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Boycott Chinese products price will be increase on electric and electronics product expensive goods in varanasi
चेतमणि जवाहर नगर में मॉडलों ने चाइना का विरोध किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारतीय बाजारों पर कब्जा जमा चुके चीन को झटका देने के क्रम में उत्पादों का ऑर्डर निरस्त करके दिया जा रहा है। हालांकि उन व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिनका लाखों का माल लॉकडाउन से पूर्व स्टॉक में बचा हुआ है। पहले कोरोना काल अब चीन से उपजे विवाद ने टेंशन बढ़ा दी है। इन व्यापारियों को भी नहीं सूझ रहा कि अब क्या करें। ग्राहकों ने चीन उत्पादों से बिल्कुल भी किनारा कर लिया है।

Trending Videos

वाराणसी में व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कई सामानों के दाम भी बढ़ेंगे। खास करके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के दाम बढ़ेंगे। चीन से अपने यहां करीब 60 से 70 करोड़ का इलेक्ट्रिकल माल आता है। एलईडी लाइट, वायर और अन्य उपकरण चीन से ही आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एलईडी पार्ट्स की आपूर्ति सबसे अधिक है। इसके अलावा खिलौने और सीजनल सामानों जैसे होली पर पिचकारी और दीवाली पर पटाखे, झालर का भी करोड़ों का सामान आता है। व्यापारियों के अनुसार देश हित में चीनी उत्पाद का बहिष्कार जरूरी है। लेकिन फिर मार्केट संभलने में भी काफी समय लगेगा। उत्पादों के बहिष्कार के बाद यहां के सामानों के दाम भी बढ़ेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक सामानों में जापान, कोरिया के साथ ही अपने देश में भी उत्पादन किया जा रहा है। उम्मीद है कि चीन का पूर्ण बहिष्कार है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक सामानों का दाम बढ़ भी जाएंगे। क्योंकि अधिकतर सस्ते माल चीन से आते थे। -राजेश सोनी, इलेक्ट्रॉनिक डीलर एसोसिएशन

चीन उत्पादों का बहिष्कार बेहद जरूरी है। हालांकि चीन आयात पर सरकार को भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। चीन से एलईडी लाइट और अन्य कई सीजनल सामान आते हैं। -कौशल तिवारी, महामंत्री, काशी इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्ट एंड डीलर एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed