सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   14 crore rupees will provide water to the barren fields of farmers in 11 blocks.

Almora News: 14 करोड़ से 11 ब्लॉक के किसानों के बंजर खेतों तक पहुंचेगा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
14 crore rupees will provide water to the barren fields of farmers in 11 blocks.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 11 ब्लॉक में अब किसानों के खेतों तक सीधा चेक डैम से पानी पहुंचेगा। लघु सिंचाई विभाग नाबार्ड योजना के तहत 13 करोड़ से अधिक की लागत से 67 स्थानों पर चेक डैम का निर्माण करेगा। संरक्षित पानी को हाई डेंसिटी पॉलीएथिलीन (एचडीपीई) पाइप लाइन की सहायता से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना से किसानों की 445 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।
Trending Videos




अल्मोड़ा में बहने वाले नदियों और गधेराें के पानी को संरक्षित कर इसे सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जाएगा। योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग 11 ब्लॉकों में 67 स्थानों पर चेक डैम का निर्माण करेगा। इस पानी को एचडीपीई पाइप की सहायता से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने में 13 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे किसानों की खेतों को सींचने के लिए बारिश पर निर्भरता कम होगी। साथ ही किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। विभाग का दावा है कि चेक डैम के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ से सुरक्षित रहेंगी फसलें

- तेज बारिश के दौरान नदियों और गधेरों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ जाता है। इससे किसानों के खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचता है। इस पहल से किसानों को इस समस्या से निजात मिलेगी। वहीं उपजाऊ भूमि के कटाव का खतरा भी कम होगा।



सूखे चुके जलस्रोत होंगे रिचार्ज



67 चेक डैम बनने से जल संरक्षण होने के साथ ही आसपास के सूख चुके जलस्रोत फिर रिचार्ज होंगे। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने पर ये जलस्रोत लोगों की प्यास बुझाएंगे। इस योजना से नदी के पानी का उपयोग पेयजल और खेती दोनों रूप में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed