सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees Should Promote Self-Employment and Economic Development.

Almora News: स्वरोजगार व आर्थिक विकास को बढ़ावा दें कार्मिक

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Employees Should Promote Self-Employment and Economic Development.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इसमें एनआरएलएम की ओर से गठित व ग्रामोत्थान (रीप) की ओर से अंगीकृत क्लस्टरों में नवनियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्मिक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा दें। उन्होंने समूह आधारित कार्यों को सुदृढ़ करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि व सामाजिक स्तर को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वरोजगार के अवसरों की पहचान, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और बाजार से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पादों के प्रचार-प्रसार व विपणन के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक दीपक, संदीप सिंह, इंद्रा अधिकारी, उत्कर्ष गुप्ता, सुनील जोशी, गोपाल चब्डाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed