{"_id":"6a7e039742bc46b30b0a2a53","slug":"24-youths-selected-at-job-fair-will-work-for-a-reputed-company-almora-news-c-232-1-alm1019-147331-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोजगार मेले में 24 युवाओं का चयन, नामी कंपनी में देंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोजगार मेले में 24 युवाओं का चयन, नामी कंपनी में देंगे सेवा
Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नामी कंपनी की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में 24 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स एवं क्वेस कॉर्प लिमिटेड, पंतनगर ने एनएपीएस ट्रेनी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। कार्यक्रम में 12वीं उत्तीर्ण तथा 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में चयन प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार रोजगार और मासिक वेतन दिया जाएगा। इनका कार्यस्थल पंतनगर और रुद्रपुर रहेगा। प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहां कंपनी के जोनल मैनेजर दिनेश चंद्रा, नीरज पांगती, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ चंद्र प्रकाश वर्मा आदि थे।