फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-Seraghat motor road damaged for two years; demand raised for repairs.

Almora News: दो साल से क्षतिग्रस्त अल्मोड़ा-सेराघाट मोटरमार्ग, मरम्मत की उठी मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Almora-Seraghat motor road damaged for two years; demand raised for repairs.
अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक क्षेत्र में अल्मोड़ा-सेराघाट मोटरमार्ग को कसाड़बैंड से धौलछीना के बीच मरम्मत की दरकार है। सडक बदहाल होने से वाहन चालकों और यात्रियों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। सल्ला भाटकोट की जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य ने बताया कि कसाड़बैंड से करीब एक किलोमीटर पीछे सड़क का एक हिस्सा पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पहाड़ से गिरा मलबा जमा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह हिस्सा बेहद जोखिमभरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंच चुका है। बारिश के दौरान स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। उन्होंने जनहित में सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed