{"_id":"6a7e044c63d0b005e105c2ab","slug":"hurt-by-politics-within-the-traders-association-the-district-president-and-district-general-secretary-have-resigned-from-their-posts-almora-news-c-232-1-alm1019-147334-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: व्यापार मंडल में सियासत से आहत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री ने छोड़ा पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: व्यापार मंडल में सियासत से आहत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री ने छोड़ा पद
Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री राजेंद्र पांडेय ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का कारण व्यापार मंडल में बढ़ते राजनीतिकरण को बताया जा रहा है। प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे से संगठन में हलचल है।
नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहन नेगी ने कहा कि वह करीब 36 वर्षों से व्यापार मंडल से जुड़े हैं। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ जिले में 17 व्यापारिक इकाइयों का गठन कराया और कई जिला सम्मेलन आयोजित किए। कैंचीधाम बाईपास की मांग को लेकर भी व्यापारियों के साथ जनआंदोलन किया गया। कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व व्यापार मंडल चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर पंजीकरण और नामांकन तक कराया गया था, लेकिन नामांकन पर आपत्ति के बाद चुनाव स्थगित हो गए। इसके बाद मामला सुलझने के बजाय इसमें राजनीतिक स्वार्थ हावी होते चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रांतीय संगठन भी चुनाव कराने के मामले में प्रभावी पहल नहीं कर सका। दलगत राजनीति के कारण व्यापार मंडल की मूल भावना और छवि प्रभावित हो रही है। अध्यक्ष और महामंत्री के इस्तीफे से व्यापारियों में भी चर्चा तेज हो गई है।