फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Department relocates cage in Ameta village; Vivek visits to check the situation.

Almora News: अमेता गांव में वन विभाग ने बदली पिंजरे की जगह, विवेक का जाना हालचाल

Thu, 13 Aug 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Forest Department relocates cage in Ameta village; Vivek visits to check the situation.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। अमेता गांव में तेंदुए की बढ़ती धमक के बीच वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन कर्मियों ने तेंदुए से बकरी को बचाने का प्रयास करने वाले विवेक से भेंट की। गांव में लगे पिंजरा का स्थान भी बदला। ग्रामीणों की नाराजगी को दूर करते हुए हर तीसरे दिन गांव में गश्त करने और तेंदुए को पिंजरे की तरफ आकर्षित करने के लिए मांस भी रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीट अधिकारी संजय भंडारी और वन दरोगा भारत सिंह ने विवेक के साहस की सराहना की, लेकिन उसे भविष्य में ऐसा जोखिम उठाने से बचने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। गांव में लगाए गए पिंजरे को विवेक और तेंदुए का आमना-सामना होने वाली जगह पर रखा गया। ग्रामीण दिनेश चंद्र ने कर्मचारियों से मारी गई बकरी का मुआवजा देने की मांग की। ग्राम प्रधान गोपाल राम, सरपंच नवीन भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद, परमानंद, सुनीता देवी, आनंदी देवी, मुन्नी देवी, सावित्री देवी आदि ने बताया कि तेंदुआ आबादी की तरफ आ रहा है। लोगाें के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने नियमित गश्त करने और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed