फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sawan Fair festivities in full swing at Nanda Devi; women presented various cultural programs.

Almora News: नंदा देवी में रही सावन मेले की धूम, महिलाओं ने किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sawan Fair festivities in full swing at Nanda Devi; women presented various cultural programs.
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर परिसर के रामलीला मंच पर सावन मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में दीपालय ग्रुप दुगालखोला, मां दुर्गा सांस्कृतिक दल दुगालखोला, महिला टीम सरकार की आली, आंचल ग्रुप न्यू कॉलोनी सरसों, जाखन देवी महिला समिति, सर्वोदय नगर टीम, जोहार कॉलोनी टीम, मां दुर्गा शक्ति टीम, महिला शक्ति तल्ली खत्याड़ी, जगदंबा टीमों ने भागीदारी की। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल और उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ पारंपरिक संस्कृति और सावन की लोक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा है। कार्यक्रम का संचालन सचिव पुष्पा सती और मीता उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में ममता चौहान, दीपा सतीश जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, आशा पंत, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, रेखा चौहान, सुनयना मेहरा और सरला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-------------
प्रतियोगिताओं के विजेता
सेली सजाओ प्रतियोगिता में हेमलता वर्मा प्रथम, हेमा दुर्गापाल द्वितीय और लीला तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। दुल्हन बनो प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नीमा देवी प्रथम, विमला द्वितीय और हेमा गोसाई तृतीय रहे। वहीं जूनियर वर्ग में पुष्पा दुर्गापाल को पहला, रीना सुंडील दूसरे और तनुजा कनवाल तीसरे स्थान पर रहे। व्यंजन प्रतियोगिता में बीना जोशी प्रथम, भारती वड़ियाल द्वितीय, देवकी मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में दीपालय दुगालखोला अल्मोड़ा प्रथम, जाखन देवी अल्मोड़ा द्वितीय, मां दुर्गा सांस्कृतिक दल दुगालखोला तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed