{"_id":"69d4015bfd3f7d49b507dfc4","slug":"33-taekwondo-players-selected-for-state-level-almora-news-c-231-1-shld1005-123797-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 33 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 33 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 33 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पाया है। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने कराया था। इसमें सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया।
एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 52 पदक जीते। इनमें से 13 खिलाड़ियों को रजत और छह को कांस्य दिया गया।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी मौजूद थे। वहां एसोसिएशन के उप सचिव जगदीश उपाध्याय, डॉ संजय कुमार टम्टा, प्रीत टम्टा,भावना पांडे, प्रशांत, सुमन नेगी आदि थे। संवाद
Trending Videos