{"_id":"69f4e95f43620fa9900df7d5","slug":"a-grand-kalash-yatra-was-organised-on-the-occasion-of-maa-malavati-devi-pran-pratishtha-in-khatyadi-almora-news-c-232-1-alm1019-142845-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खत्याड़ी में मां मलवटी देवी प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खत्याड़ी में मां मलवटी देवी प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मां मलवटी देवी माता की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कलश यात्रा में शामिल हुईं। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारों के साथ पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बनाए रखा।
कलश यात्रा मल्ली खत्याड़ी से शुरू होकर रामलीला मैदान तिनारा, लोअर मालरोड, न्यू इंदिरा कॉलोनी होते हुए सिमकनी मैदान पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा फिर से मंदिर परिसर पहुंची जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर पुरोहित पंडित विजय जोशी और अन्य आचार्यों ने मां मलवटी माता के साथ भगवान गणेश, गोल्ज्यू महाराज, नरसिंह देवता और कलूवा देव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हवालबाग आनंद कनवाल ने बताया कि मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। यहां प्रधान कमला कनवाल, जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल, बंसत सिंह, चंदन सिंह, पूरन सिंह, अमित कनवाल, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, सुंदर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos