{"_id":"69c02e4d08890618640ac5ba","slug":"a-young-man-returning-home-from-the-market-was-stopped-and-beaten-seriously-injured-almora-news-c-232-1-shld1002-141229-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते रोककर धुना, गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते रोककर धुना, गंभीर चोट
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाजार से घर लौट रहे एक युवक को रोककर उसके साथ हाथापाई की गई। इससे युवक से सिर और हाथ पर गंभीर चोट आ गई। तहरीर पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रेनू पत्नी महेश कुमार निवासी राजपुरा भ्यारखोला ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि चार मार्च को शाम 7:30 से आठ बजे के बीच में उनका पुत्र आयुष बाजार से घर को आ रहा था। वाल्मीकि मंदिर से आगे रोड पर अंकित पवार निवासी राजपुरा भ्यारखोला ने उनके पुत्र को रोककर हाथापाई की। साथ ही जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान उनके पुत्र आयुष के सिर और हाथ पर काफी गंभीर चोट आ गई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी यह व्यक्ति उनके पुत्र पर कई बार हमला कर चुका है। बार-बार हमला करने से उनके पुत्र को भविष्य में इस व्यक्ति से जानमाल का खतरा बना हुआ है। इधर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले में नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos