फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agniveer recruitment rally to be held in Ranikhet from 17th

Almora News: रानीखेत में 17 से होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Thu, 23 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally to be held in Ranikhet from 17th
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 से 28 अगस्त तक सोमनाथ ग्राउंड में किया जाएगा। भर्ती विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के रिलेशन अभ्यर्थी शामिल होंगे। 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 21 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समैन, म्यूजिशियन और क्लर्क पदों के लिए सभी राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं 23 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (विशिष्ट खिलाड़ी) श्रेणी की भर्ती आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राज्यों के पात्र खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास भर्ती अधिसूचना में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य
अभ्यर्थियों को रिलेशनशिप प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र (पदानुसार), मूल निवास प्रमाणपत्र, चरित्र एवं अविवाहित प्रमाणपत्र, परिवार विवरण प्रमाणपत्र (सत्यापित समूह फोटो सहित), एनसीसी/खेल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पिता या भाई का शपथपत्र, नाम या जन्मतिथि में अंतर होने पर संबंधित शपथपत्र (एफिडेविट), आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा 20 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिलेशनशिप प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। असम राइफल्स और अन्य अर्द्धसैनिक बलों के संबंध प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। केवल निर्धारित दस्तावेजों के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed