फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Old Jageshwar appearance will change with Rs 92 lakh

Uttarakhand: आस्था के धाम वृद्ध जागेश्वर का 92 लाख से बदलेगा स्वरूप, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 23 Jul 2026 12:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Thu, 23 Jul 2026 12:45 PM IST
सार

वृद्ध जागेश्वर धाम जल्द नए स्वरूप में नजर आ सकता है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए इस ऐतिहासिक मंदिर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Old Jageshwar appearance will change with Rs 92 lakh
वृद्ध जागेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृद्ध जागेश्वर धाम जल्द नए स्वरूप में नजर आ सकता है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए इस ऐतिहासिक मंदिर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। योजना के साकार होने से जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। घने देवदार के जंगलों के बीच स्थित वृद्ध जागेश्वर धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। 

विज्ञापन


इसे देखते हुए केएमवीएन ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास की योजना तैयार की है। इसके तहत मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, परिसर में पटाल बिछाना, टिन शेड, सुरक्षा दीवार, पेयजल के लिए पानी का टैंक तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच स्थापित किए जाएंगे।इन कार्यों के लिए केएमवीएन ने शासन को 92 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed