{"_id":"6a454fd2fe88841c9a0cf785","slug":"almora-medical-college-takes-action-against-ragging-senior-pg-resident-expelled-from-hostel-for-3-months-almora-news-c-232-1-shld1002-145505-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर एक्शन, सीनियर पीजी रेजीडेंट 3 महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर एक्शन, सीनियर पीजी रेजीडेंट 3 महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) के एक वरिष्ठ पीजी रेजीडेंट ने नशे में धुत होकर एमबीबीएस के छात्रों को वार्डन कक्ष में बुलाया और देर से आने पर उनके साथ गाली-गलौज कर पीटा। यही नहीं आरोपी ने छात्रों का वीडियो भी बनाया। इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी रैगिंग कमेटी ने आरोपी पीजी रेजीडेंट को तीन महीने के लिए छात्रावास (हॉस्टल) से निष्कासित कर दिया है।
एमबीबीएस बैच 2023 के पीड़ित छात्रों की शिकायत पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय सभागार में एंटी रैगिंग कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें आरोपी पीजी रेजीडेंट और पीड़ित छात्रों के बयान दर्ज किए गए।
कमेटी की जांच और गवाहों के बयानों में यह पूरी तरह साबित हुआ कि सीनियर पीजी रेजीडेंट ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी थी । नशे की हालत में उसने जूनियर छात्रों को वार्डन कक्ष में तलब किया। आने में थोड़ी सी देर होने पर उसने दो छात्रों को सार्वजनिक रूप से बुरी तरह फटकारा।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप है कि आरोपी सीनियर ने उन्हें पीटा और डराने-धमकाने के लिए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक छात्र का गला पकड़ने (दबाने) की कोशिश की थी। कमेटी ने इस कृत्य को बेहद अनुचित, अमर्यादित और परिसर में भय का माहौल पैदा करने वाला माना।
साक्ष्यों के आधार पर यह कृत्य रैगिंग की कानूनी परिभाषा के तहत धारा (क) के अंतर्गत नियमों का सीधा उल्लंघन पाया गया जिसके बाद निष्कासन की कार्रवाई की गई।
कोट
- संबंधित सीनियर पीजी रेजीडेंट का यह कृत्य संस्थान की एंटी रैगिंग नीति और कड़े नियमों का पूरी तरह उल्लंघन है। कॉलेज परिसर के भीतर ऐसी किसी भी अमानवीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी रेजीडेंट के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा