पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM reached Kosi Barrage, took stock of the water supply system.

Almora News: कोसी बैराज पहुंचे डीएम, जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM reached Kosi Barrage, took stock of the water supply system.
अल्मोड़ा। शहर में पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के बीच जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को कोसी बैराज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैराज की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में आ रही सभी बाधाओं का त्वरित समाधान कर शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी में सिल्टयुक्त पानी आने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में इसके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए कोसी बैराज अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके संचालन और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी ने बताया कि पहली बारिश के बाद नदी के पानी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से जलापूर्ति बाधित हो जाती है। विभाग लगातार पंपों के संचालन, मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई मोहन सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed