पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The drinking water line burst, the Circuit House reservoir did not get water.

Almora News: पेयजल लाइन फटी, सर्किट हाउस जलाशय को नहीं मिला पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The drinking water line burst, the Circuit House reservoir did not get water.
अल्मोड़ा। मटेला से सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन सिमकनी मैदान के पास टूट गई। इससे नगर के मुख्य बाजार समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही जिससे लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सर्किट हाउस जलाशय के लिए जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन पानी के अत्यधिक दबाव के चलते मंगलवार की देर रात करीब दो बजे सिमकनी मैदान के पास क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सर्किट हाउस जलाशय की पंपिंग ठप रही। पेयजल लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय से जुड़े मुख्य बाजार, जोशी खोला, दुगालखोला, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों में सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

लोग निर्धारित समय पर पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया। कई लोगों का स्टोर किया गया पानी भी खत्म हो गया। इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ी। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद पाइप लाइन दुरूस्त हुई। देर शाम सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
निर्धारित समय पर पानी का इंतजार कर रहे थे लेकिन पानी नहीं आया है। इससे काफी दिक्कतें हुई। आए दिन इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है। - मनोज जोशी, खत्याड़ी
- पानी न आने से काफी दिक्कतें हुई। कभी बारिश तो कभी पेयजल लाइन फटने से पानी नहीं मिल पाता है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। - माधो सिंह बिष्ट, दुगालखोला

- वर्जन
पेयजल लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय को पानी आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण सर्किट हाउस जोन से जुड़े क्षेत्रों में पानी वितरण नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह जलापूर्ति बहाल की जाएगी। - अंशु बिष्ट, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed