फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   August Kranti Diwas observed at Almora Jail; people revisited memories of the freedom struggle era

Uk: अल्मोड़ा जेल में मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस, आजादी के दौर की यादों से रूबरू हुए लोग

Sun, 09 Aug 2026 05:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 09 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर रविवार को ऐतिहासिक अल्मोड़ा जिला जेल में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान जेल के दरवाजे आगंतुकों के लिए खोले गए। 

विज्ञापन
August Kranti Diwas observed at Almora Jail; people revisited memories of the freedom struggle era
अल्मोड़ा जिला जेल। - फोटो : ANI

विस्तार

 भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक अल्मोड़ा जिला जेल में रविवार को अगस्त क्रांति दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी यादों और इतिहास से लोगों को रूबरू कराने के लिए जेल के दरवाजे आगंतुकों के लिए खोले गए।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देशभक्ति के गीतों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराया।

विज्ञापन

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि ऐतिहासिक जिला जेल को भविष्य में संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल को दूसरी जगह स्थानांतरित कर इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। इससे लोग यहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों और इस स्थान से जुड़ी महान हस्तियों के इतिहास को करीब से जान सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान कई महान हस्तियों ने इस जेल में समय बिताया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संघर्ष से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed