सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Block chief and former chief face off, politics heats up with accusations and counter-accusations

Almora News: ब्लॉक प्रमुख और पूर्व ब्लॉक के आमने-सामने होने से गरमाई राजनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Block chief and former chief face off, politics heats up with accusations and counter-accusations
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भेदभाव के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब खुलकर दो पक्षों के बीच टकराव का रूप ले चुका है। ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिससे क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है।
Trending Videos

विगत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने कुछ विकास कार्यों में अनियमितता और भेदभाव के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समानता नहीं बरती गई। इसके जवाब में हीरा सिंह बिष्ट ने मंगलवार को अलग से पत्रकार वार्ता कर सभी आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कराए गए सभी कार्य नियमानुसार और निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के तहत हुए हैं। मनरेगा के तहत बनी दीवार को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्माण उनके होम स्टे बनने से पहले विधिवत स्वीकृति के आधार पर किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका होम स्टे बैंक ऋण के माध्यम से बना है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है।
बिष्ट ने पलटवार करते हुए कुछ मुद्दे भी उठाए जिनमें एनआरएलएम के तहत आयोजित परीक्षा के दौरान ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी और योजनाओं से जुड़े सूचना पट्टों में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप शामिल हैं। इस बीच भेदभाव के आरोपों को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है। क्षेत्र पंचायत के कुछ सदस्यों ने भी इस पर नाराजगी जताई है जिससे विवाद का दायरा और व्यापक होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed