{"_id":"69e7b41b883b8ee86f0d1cc3","slug":"future-engineers-showcased-folk-culture-at-the-closing-ceremony-almora-news-c-232-1-alm1015-142440-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समापन समारोह में भावी इंजीनियरों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समापन समारोह में भावी इंजीनियरों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ''''सिंटिला'''' समारोह संपन्न हो गया। समापन समारोह में छात्र छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर समारोह में विविध प्रतिभाओं और जीवंत भावना को प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
संस्था निदेशक प्रो. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विगत दिनों आयोजित विभिन्न तकनीकी और शैक्षणिक गतिविधियों में असाधारण कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने वाले विजेता मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने ने मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गेस्ट ऑफ ऑनर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा का वर्चुअल संबोधन के लिए आभार जताया। छात्रों की ऊर्जावान भागीदारी और समग्र विकास को बढ़ावा देने वाले मंच प्रदान करने के लिए आयोजक मंडल की सराहना की। उन्होंने प्रतिभा को निखारने एवं छात्र समुदाय के बीच सौहार्द बनाने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया।
संचालन शालिनी चौहान, निशांत नरूला, ज्योति जुयाल, एवं नकुल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंदिता साहा तथा तनुजा पटवाल रहे। कार्यक्रम का समापन डीजे नाइट के साथ किया गया। इस मौके प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनिरुद्ध गुप्ता, प्रो.सत्येंद्र सिंह, प्रो. लता बिष्ट, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. रवि कुमार, मयंक, अमित मोहन सहित सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
लोक नृत्य में भांगड़ा ग्रुप रहा प्रथम
कार्यक्रम के तहत हुए लोक नृत्य में भांगड़ा ग्रुप प्रथम, पहाड़ी ग्रुप द्वितीय तथा राजस्थानी लोक नृत्य तृतीय स्थान पर रहा। वेस्टर्न ग्रुप डांस में वेस्टर्न बॉयज ग्रुप, साउथ इंडियन डांस ग्रुप तथा रीता एवं लक्षिता ग्रुप क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X