{"_id":"6a4e89ebe5f359e3a3061b74","slug":"btkit-employees-strike-continues-for-the-28th-day-almora-news-c-232-1-alm1019-145790-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीटीकेआईटी में कर्मचारियों का धरना 28वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीटीकेआईटी में कर्मचारियों का धरना 28वें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का प्रशासनिक भवन परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 28वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक शासन स्तर से विनियमितीकरण के आदेश जारी नहीं होने से उनमें भारी नाराजगी है।धरनास्थल पर कर्मचारियों ने संस्थान के निदेशक से आग्रह किया कि वे स्वयं शासन स्तर पर जाकर संबंधित सचिव से मिलें और विनियमितीकरण के अनुमोदन एवं आदेश जारी कराने की पहल करें।
उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरने को समर्थन देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह अधिकारी अपने साथियों के साथ धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए जल्द समाधान की मांग की। धरने में दैनिक नियत वेतनभोगी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महामंत्री गणेश अधिकारी, दीवान सिंह रावत, रघुवर सिंह, कुंदन रावत, रमेश मठपाल, विनेश कुमार, जसुली देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।