{"_id":"6a4e89cbe27bbbff4606e2e2","slug":"leopards-spotted-in-broad-daylight-in-dugalkhola-creating-panic-in-residential-areas-almora-news-c-232-1-alm1015-145821-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दुगालखोला में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए , रिहायशी क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दुगालखोला में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए , रिहायशी क्षेत्र में दहशत का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दुगालखोला क्षेत्र में दिनदहाड़े तेंदुए दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। रिहायशी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से स्थानीय लोग चिंतित हैं। क्षेत्र से पार्षद चंचल दुर्गापाल के भाई संजय दुर्गापाल ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र में दो तेंदुए दिखाई दिए, जो एक मकान की सीढ़ियों से होते हुए नीचे जंगल की ओर चले गए।
उन्होंने बताया कि दुगालखोला क्षेत्र में लंबे समय से झाड़ियां उगी हुई हैं। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सफाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि यही झाड़ियां जंगली जानवरों के छिपने का ठिकाना बन रही हैं। तेंदुए दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि दुगालखोला क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, लेकिन टीम को कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम दुगालखोला और माल गांव क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा सत्येंद्र नेगी, अमित भैरोड़ा, वन रक्षक कविता और कैलाश शामिल रहे। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, बच्चों और पालतू जानवरों को अकेले बाहर न छोड़ने तथा घरों के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई करने की अपील की है।