फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camera traps boost tiger monitoring; surveillance now being conducted using 21 cameras.

Almora News: बाघ की निगरानी को बढ़ाए कैमरा ट्रैप, अब 21 कैमरों से रखी जा रही नजर

Sun, 09 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Camera traps boost tiger monitoring; surveillance now being conducted using 21 cameras.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। मोहान वन क्षेत्र के डभरा-सौराल, तड़म ग्रामसभा और काठ की नाव क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने और बाघ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने निगरानी और गश्त तेज कर दी है। उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत के नेतृत्व में गठित टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में कैंप कर वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों और संपर्क मार्गों पर झाड़ी कटान का कार्य कराया जा रहा है। बाघ की गतिविधियों और संभावित पगमार्क की पहचान के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। बाघ रेस्क्यू के लिए क्षेत्र में पांच पिंजरे लगाए गए हैं, जबकि दो ड्रोन के माध्यम से बाघ की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। वन विभाग ने निगरानी के लिए दो लाइव कैमरे और 21 कैमरा ट्रैप समेत अन्य उपकरण भी लगाए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि टीमें नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और पिंजरों, कैमरा ट्रैप, एनाइडर सहित रेस्क्यू में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की जांच की जा रही है। बाघ की गतिविधि ट्रैक होने के बाद रेस्क्यू टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए जा रहे हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता गोष्ठियां भी आयोजित की जा रही हैं। रेस्क्यू अभियान में कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक गश्त, निगरानी और जागरूकता अभियान में रामनगर वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व तथा अल्मोड़ा वन प्रभाग की रानीखेत, जौरासी, द्वाराहाट और अल्मोड़ा रेंज की टीमें भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed