फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Distressed by the drinking water crisis, a 94-year-old freedom fighter has announced his decision to contest the election.

Almora News: पेयजल संकट से परेशान, 94 वर्षीय सेनानी ने किया चुनाव लड़ने का एलान

Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Distressed by the drinking water crisis, a 94-year-old freedom fighter has announced his decision to contest the election.
अल्मोड़ा। पानी की समस्या से परेशान 94 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने शासन-प्रशासन की उपेक्षा से आहत होकर खुद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेयजल की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह चुनाव मैदान में उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के गांधी पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रानीखेत के पस्तोड़ा पार गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और गोवा मुक्ति संग्राम आंदोलन के सूत्रधार आनंद सिंह बिष्ट भी पहुंचे। 1955 में उन्होंने गोवा में तिरंगा झंडा फहराया था। उन्होंने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उनके गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। उनके घर में नियमित रूप से पानी नहीं पहुंचता है। समस्या के समाधान के लिए वह करीब तीन साल पहले शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी दे चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अनदेखी से नाराज स्वतंत्रता सेनानी ने कार्यक्रम में ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इस दौरान सांसद अजय टम्टा और विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद थे। हालांकि बाद में सांसद टम्टा ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed