फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers and employees observe a collective fast in Almora to demand the restoration of the old pension scheme.

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए अल्मोड़ा में शिक्षक और कर्मचारियों का सामूहिक उपवास

Sun, 09 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees observe a collective fast in Almora to demand the restoration of the old pension scheme.
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अल्मोड़ा में शिक्षक और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक उपवास किया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीसी) के आह्वान पर चौघानपाटा में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षक और कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में शिक्षक और कर्मचारियों ने सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सामूहिक उपवास रखा। इस दौरान हुई सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर गंभीरता दिखाते हुए इसे जल्द लागू करना चाहिए। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि एनएमओपीसी का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों से आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

------------------
केंद्रीय राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन
- संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। इसके साथ ही विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए। उम्मीद जताई की जनप्रतिनिधि कर्मचारियों की समस्या सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
13 को देहरादून में सीएम आवास का होगा घेराव
- संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 सितंबर को देहरादून में होने वाली पेंशन मार्च रैली में हिस्सा लेने के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया कि इस दौरान कर्मचारियों के घर की छत पर पुरानी पेंशन बहाली का झंडा लगाया जाएगा। कहा कि जो पार्टी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करेगी शिक्षक और उनका परिवार आगामी विधानसभा चुनाव में उसी पार्टी के के पक्ष में मतदान करेगा।

---------------------
ये रहे मौजूद
----------
- सामूहिक उपवास में प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक, संगठन के जिलामंत्री भूपाल चिलवाल, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, संरक्षक डॉ. मनोज जोशी, राजेश कर्नाटक, जनार्दन तिवारी, अनिल कांडपाल, मोहन पांडे, डीके जोशी, पंकज मेर, पंकज जोशी, मनीष पांडे, ललित कुमार, मनमोहन अधिकारी, गिरिराज मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed