{"_id":"69f4ed50d789abbc1502ed5b","slug":"chief-justice-performed-rudrabhishek-at-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-142839-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मुख्य न्यायाधीश ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मुख्य न्यायाधीश ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता शुक्रवार को जागेश्वर धाम पहुंचे। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
उन्होंने जागेश्वर धाम के पुजारी व महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, आचार्य हरीश भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट, आचार्य ललित भट्ट और आचार्य लोकेश की अगुवाई में भगवान जागेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्य न्यायाधीश के साथ महा निबंधक योगेश कुमार गुप्ता, जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पांडे और रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव ने भी रुद्राभिषेक में भाग लिया। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सभी मंदिरों में प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जागेश्वर धाम में पिछले दो वर्षों से मंदिर प्रबंधक का पद रिक्त होने की जानकारी देते हुए सहयोग का अनुरोध किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, तहसीलदार भिकियासैंण बरखा जलाल भी इस दौरान मौजूद रहे।
Trending Videos