{"_id":"69f4ec685b5c5cd9770b2f0e","slug":"cleanliness-drive-in-ranikhet-is-being-hampered-with-garbage-being-dumped-in-the-stream-almora-news-c-232-1-alm1019-142841-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में स्वच्छता अभियान को लगा रहा पलीता, गधेरे में फेंका जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में स्वच्छता अभियान को लगा रहा पलीता, गधेरे में फेंका जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक ओर सरकार और प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की लापरवाही इन प्रयासों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। नगर के बद्री व्यू क्षेत्र और इंदिरा बस्ती के पास स्थित गधेरे में खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गधेरे में लगातार कूड़ा डालने से वहां गंदगी का अंबार लग गया है। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ जल स्रोतों को प्रदूषित कर रहे हैं जिससे न केवल प्राकृतिक संसाधनों को क्षति पहुंच रही है बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और जहरीली गैसें आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं। इस स्थिति को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञ लोचन बिष्ट ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गधेरों में कूड़ा फेंकना बेहद खतरनाक है इससे जल स्रोत दूषित होते हैं और भविष्य में जल संकट व बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में नियमित रूप से दो बार कूड़ा उठाने के लिए वाहन भेजा जाता है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति गधेरे में कूड़ा फेंकते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - चंदन कुमार, स्वच्छता निरीक्षक छावनी परिषद रानीखेत
Trending Videos