सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress protests against gas price hike

Almora News: गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against gas price hike
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के चौघानपाटा में सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
Trending Videos


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। यदि गैस के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण पांडेय, आनंद सिंह बगड़वाल, तारा साह, दीप डांगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, गोपाल चौहान, मनोज जोशी, गोविंद मेहरा, महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह आदि मौजूद रहीं।

सोमेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका



सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर चौराहे पर कांग्रेस ने गैस के दाम बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। आयोजन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस की कीमतों में वृद्धि की है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी बोझ पड़ेगा। उन्हें गंभीर आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान भुवन दोसाद, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, रणजीत नयाल, लक्ष्मण मेहरा, सुरेश राम, सुरेश राणा, चंदन सिंह राणा, राहुल आर्या, बसंत राणा, रणजीत बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद

--------------
रानीखेत में भी कांग्रेस का प्रदर्शन



रानीखेत (अल्मोड़ा)। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक रानीखेत में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की परेशानियों को समझते हुए गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार ने की। वहां नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कुलदीप कुमार, रजनी जोशी, स्वाति बंसल, रितु अग्रवाल, कंचन आर्या, कुसुम जोशी, कुलदीप बिष्ट, प्रदीप रावत, सुरेंद्र पवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed